पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात रीना शर्मा (35) निवासी डलहौजी मणिमहेश जा रही थी। देर रात जब दुनाली के पास पहुंची तो पहाड़ी से पत्थर गिरा और वह इसकी चपेट में आ गई।
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। इसके अलावा देवेंद्र कुमार पुत्र राम किशन निवासी हरियाणा की मणिमहेश यात्रा के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। उधर, एसडीएम जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रशासनिक तौर पर मृतकों के परिजनों को फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।