मंडी जिले की उरला पंचायत के बडवाहण गांव के एक दंपति की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार बडवाहण निवासी टेक चंद अपनी पत्नी संती देवी बिरोजा निकासी के काम के लिए सिरमौर गए थे।
यहां दंपति ने बीते सप्ताह जंगल से मशरूम लाकर उसकी सब्जी का सेवन किया। इससे दोनों की तबीयत खराब होने लगी। स्वास्थ्य बिगड़ता देख उन्हें राजगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से दोनों को चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।