फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत, दो घायल

Fri, 16 Jun 2023 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

बहराल-लालढ़ांग के समीप हरियाणा की तरफ से आ रहे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने यात्रियों काे बचाने का प्रयास करते हुए ट्रक जंगल में पुलिया की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने शुक्रवार को कुचल दिया, जिससे दो की मौत हो गई, जबकि दो श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब के गुरदासपुर से निकला था। इसी बीच, हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल-लालढ़ांग के समीप हरियाणा की तरफ से आ रहे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए।

विज्ञापन


चालक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को बचाने का प्रयास करते हुए ट्रक जंगल में पुलिया की तरफ मोड़ दिया, लेकिन एक महिला समेत दो श्रद्धालुओं के चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल श्रद्धालु सिविल अस्पताल में भर्ती किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि करीब 70 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब के डेरा बाबा नानक गुरदासपुर से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकला था। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बहराल-लालढ़ांग के नजदीक हरियाणा की तरफ से आ रहे ईंटों से लदे ट्रक (एचपी 17बी 1387) के ब्रेक फेल हो गए थे।
विज्ञापन


चालक ने यात्रियों काे बचाने का प्रयास करते हुए ट्रक जंगल में पुलिया की तरफ मोड़ दिया, लेकिन कुलवीर सिंह (49) पुत्र चरण सिंह निवासी तालबंडी बरला, तहसील जीतो सरजा अमृतसर, पंजाब और बलबीर कौर (55) पत्नी नरिंद्र सिंह निवासी गागर भाना, तहसील बाबा बकाला पंजाब की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

इस बीच, श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालु सौरभ कुमार (26) पुत्र अमन कुमार गांव बटाना, जिला गुरदासपुर और शमशेर सिंह (19) पुत्र अवतार सिंह गांव शिकार जिला गुरदासपुर घायल हो गए। डीएसपी ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें