फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र से दो कांग्रेसी नेताओं ने मांगा टिकट

Fri, 01 Feb 2019 10:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए वीरवार को कांग्रेस के दो नेताओं बुद्धि सिंह ठाकुर और विद्या नेगी ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर टिकट को आवेदन किया। अब तक पार्टी कार्यालय में 25 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा शिमला संसदीय क्षेत्र से 11 आवेदन आए हैं जबकि हमीरपुर से 7, कांगड़ा से 5 और मंडी से 2 आवेदन आए हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी बता रहे हैं कि 4 फ रवरी को चुनाव समिति की बैठक होनी तय हुई है। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारी और हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल उपस्थित रहेंगी। बैठक में आवेदन की छंटनी की जानी है। इसके बाद हाईकमान को आवेदकों की लिस्ट भेजी जाएगी।

कांगड़ा से भरमौरी और चंद्र कुमार ने किया आवेदन
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर सिंह भरमौरी और चंद्र कुमार ने टिकट के लिए आवेदन किया है जबकि हमीरपुर से अभिशेष राणा और अनीता वर्मा, शिमला से गंगूराम मुसाफिर, अमित नंदा, विनोद सुलतान पुरी आदि टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें