क्या बोले नेता
चुराह के विधायक हंसराज ने बताया कि एसएमसी की ओर से आए निमंत्रण पर वह कार्यक्रम में गए। लेकिन, प्रधानाचार्य कांग्रेस नेता के मित्र हैं। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस नेता को बुलाया था। कहा कि कांग्रेस सरकार स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में भी राजनीति कर रही है।
कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि सरकार और विभाग के निर्देशानुसार ही प्रधानाचार्य ने उन्हें बतौर मुख्यातिथि बुलाया है। हालांकि, विधायक को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया। लेकिन, उनके समर्थकों ने विद्यालय परिसर में खूब हो-हल्ला किया और प्रधानाचार्य को डराने-धमकाने की कोशिश भी की।
प्रधानाचार्य वीर सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार ही मुख्यातिथि को बुलाया गया। विधायक ने अपने समर्थकों के साथ विद्यालय में पहुंचकर हो-हल्ला किया और डराने-धमकाने की भी कोशिश की। जिस पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।