मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के बाद मंगलवार को कांगड़ा जिला से दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। फतेहपुर से डॉ. अशोक कुमार सोमल ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल किया है। ज्वाली से अरुण कुमार ने हिमाचल जन क्रांति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि 21 अक्तूबर को अधिकांश प्रत्याशी अपना नामांकनपत्र भरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, माकपा ने अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राकेश सिंघा 21 अक्तूबर को ठियोग और पूर्व उप महापौर टिकेंद्र पंवर 25 अक्तूबर को शिमला सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।