फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से कांग्रेस-भाजपा के लिए खुशखबरी, इन नेताओं ने वापस लिया नामांकन

Thu, 26 Oct 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‌हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन वापसी का दिन है। सबकी निगाहें नामांकन वापस लेने वाले बागियों पर टिकी है। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा के लिए पहली खुशखबरी हमीरपुर से आई है। 
विज्ञापन


हमीरपुर जिला की भोरंज सीट से कांग्रेस के बागी उम्‍मीदवार प्रेम कौशल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब भोरंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार का सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी कमलेश कुमारी के साथ है।
Trending Videos
विज्ञापन

बाजपा से इन्होंने वापस लिया नामांकन

गौरतलब है कि टिकट न मिलने से नाराज प्रेम कौशल ने बागी तेवर दिखाए थे और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे। वहीं हमीरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है।

हमीरपर सीट से चुनावी मैदान में उतरे बीजेपी के केआर भारती ने भी नामांकन वापस ले लिया है। केआर भारती पूर्व आईएएस अधिकारी है और कई जिला में डीसी के पद पर तैनात रहे है। भारती टिकट न मिलने से नाराज होकर चुनावी मैदान में उतरे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें