फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Sun, 05 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के ऊना जिले के हरिनगर में कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 64 वर्षीय किशोरी लाल निवासी नरूंह और 52 वर्षीय तरसेम लाल के रूप में हुई है। दोनों थानाकलां स्थित सिद्ध चानो मंदिर माथा टेककर वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मलांगड़ पंचायत के नरूंह गांव का निवासी किशोरी लाल अपने भाई तरसेम लाल के साथ थानाकलां स्थित मंदिर में माथा टेकने के बाद स्कूटी पर घर लौट रहे थे।

हरिनगर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद घायलों को फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। किशोरी लाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि तरसेम लाल की
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने कुचली किशोरी, मौत

Accident
देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-7 पर पातलियों के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने 11 साल की किशोरी को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी। परिजनों व स्थानीय लोगों ने घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। वाहन चालक हादसे के बाद गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

हालांकि, पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है लेकिन चालक अभी भी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महेश कुमार पुत्र रामनाथ गुप्ता निवासी मुहल्ला सोनारण टोका पोओ व तहसील मोहोली जिला सितापुर उत्तर प्रदेश पातलियों में किराये के कमरे में रहता है। युवक पुरुवाला की एक इकाई में कार्यरत है। वह परिवार सहित पातलियों में रहता है।

रविवार को सुबह करीब 5.45 पर उनकी बेटी मुस्कान (11) सड़क के किनारे खड़ी थी। इस बीच माजरा की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप (एचपी 71-3832) के चालक ने गलत दिशा में आकर मुस्कान को टक्कर मार दी और पिकअप को पांवटा की तरफ लेकर भाग गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल किशोरी को परिजन सिविल अस्पताल पांवटा लेकर पहुंचे।

डॉ. सीमा राघव ने बच्ची को मृत घोषित किया। हादसे की सूचना मिलने पर पांवटा थाना से मुख्य आरक्षी विरेंद्र सिंह व आरक्षी सुरेंद्र दत्त मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद वाहन को जांच टीम ने पांवटा के समीप बरामद कर लिया लेकिन आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीम आरोपी चालक की तलाश कर रही है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें