फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के सामने सतलुज में डूबे दो युवक, एक का पांव फिसला तो दूसरा बचाते वक्त बहा

Fri, 19 May 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के श्री नयनादेवी उपमंडल के नेहला के पास दो युवक सतलुज नदी में डूब गए हैं। घटना वीरवार शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। अभी तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एक युवक नंगल का रहने वाला है जबकि दूसरा गुरुग्राम निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस नदी के आसपास युवकों को तलाश करने में जुटी गई है। खबर की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी बलदेव दत्त ने की है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को हर्ष सबरवाल (23) और उसकी मौसी का बेटा दीपू (17) निवासी निवासी गुरुग्राम नेहला के पास नदी में नहाने आए थे।

उनके साथ उनके दो अन्य दोस्त भी थे। इसी दौरान अचानक दीपू का पांव फिसल गया। इसको बचाने के लिए हर्ष ने कोशिश की मगर, इसी जदोजहद में दोनों नदी में गिर गए। अन्य दो दोस्तों ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया। मगर वह सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, तलाश जारी

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में युवकों को तलाश करने का अभियान चलाया मगर देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके साथ ही बीबीएमबी के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया है।

उपप्रधान तरसूह पंचायत बबल कुमार ने बताया कि यहां चार लड़के नहाने के लिए सतलुज नदी में गए थे। इस दौरान दीपू पुत्र पुत्र संजय मलिक निवासी गुड़गांव का पांव फिसल गया और नदी में डूब गया।

इसे बचाने के लिए हर्ष सबरवाल पुत्र बलराम सबरवाल निवासी नंगल भी नदी में कूद गया। इस दौरान दोनों युवक नदी में डूब गए। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस टीम और ग्रामीण मौके पर युवकों को तलाश करने में जुटे है। डीएपी श्री नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बीबीएमबी के गोताखोर मौके पर पहुंच चुके हैं। जहां दोनों युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें