फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM बोले- डंक मारने की फिराक में रहते हैं ज्यादातर नेता, जनता बचकर रहें

Fri, 19 May 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ब्याड़ में कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति करती है। जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि राजनीति में अधिकतर लोग डंक मारने की फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन


बहला-फुसला कर वोट मांगने वालों नेताओं से जनता को बचकर रहना चाहिए। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए वीरभद्र बोले - हिमाचल में कोई वित्तीय संकट नहीं हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जा रहा है। विकास कार्य तेजी से चले हुए हैं।

कहा कि मुख्यमंत्री वह हैं न कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल। उन्हें वित्तीय स्थिति की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। जब धूमल मुख्यमंत्री बनें, तब इसकी चिंता करें। हिमाचल साधन संपन्न राज्य है। केंद्र की मदद के बिना भी विकास कार्य हो सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्र से मिलने वाली वित्तीय मदद पर मुख्यमंत्री बोले - केंद्र से मिलने वाली मदद नीति आयोग के तहत राज्यों का हक होता है। किसी की सिफारिश से न तो इसे रोका जा सकता है और न कम कर सकते हैं।
Trending Videos

पार्टी अध्यक्ष का पद कोई स्थायी नहीं : वीरभद्र

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव संगठन और सरकार का आंतरिक मामला है। पार्टी अध्यक्ष का पद कोई स्थायी नहीं होता है। यहां तक कि मुख्यमंत्री और पार्टी में कोई उच्चाधिकारी भी सदा के लिए नहीं रह सकता।

लोकतंत्र में चुना हुआ प्रतिनिधि भी हट सकता है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हटाने के बारे में उन्होंने कभी नहीं कहा। कहा कि उनके और संगठन के बीच कोई झगड़ा नहीं है। 

मुख्यमंत्री के दौरे में मांगपत्र न देना मूर्खता 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ब्याड़ में आयोजित जनसभा में सीपीएस आईडी लखनपाल ने क्षेत्र की मांगों को लेकर एक मांगपत्र दिया। इस पर चुटकी लेते हुए वीरभद्र ने कहा कि यह सुझाव पत्र है, लेकिन इसे स्पष्ट रूप से मांगपत्र ही कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जो विधायक क्षेत्र के विकास को लेकर मांगपत्र न दे, वह मूर्ख माना जाता है।
विज्ञापन

इंटरव्यू खत्म करने और बीबीएमबी मामले पर भी बोले सीएम

बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसके मुताबिक हिमाचल को उसका हक मिलेगा। चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में भी इस मुद्दे को सरकार ने प्रभावशाली तरीके से उठाया है।

कहा कि प्रदेश सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। पूर्व में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने के लिए साक्षात्कार पूरे करने की अवधि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया, सारा विकास भाजपा की देन है।

यह सरासर झूठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा ने विकास किया भी होगा तो उनसे कई गुणा अधिक कांग्रेस ने किया है। हमीरपुर में एनआईटी, पॉलीटेक्निकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज हमीरपुर, पांच सब डिवीजन, मेडिकल कॉलेज और तकनीकी विवि कांग्रेस की देन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें