फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंदसागर झील में डूबने से दो पंजाबी युवकों की मौत

Mon, 19 Sep 2016 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा/थानाकलां (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ऊना जिले के बीहडू स्थित गोबिंदसागर झील में डूबने से दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान सुखदेव और परमजीत निवासी बस्ती दसमंडा जालंधर के रूप में हुई है। बीबीएमबी के गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। एसडीएम बंगाणा दिलेराम, डीएसपी कुलविंद्र ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। युवकों के साथियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम जालंधर से छह युवक तीन बाइक पर पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आए थे। रविवार सुबह माथा टेकने के बाद बीहडू स्थित गोबिंदसागर झील के पास पहुंचे।

कुछ देर बाद सभी झील में नहाने उतर गए। सुखदेव और परमजीत पानी की गहराई में युवक डूब गए। साथियों को डूबता देख अन्य युवकों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और नहर से बाहर निगल गए। इसके बाद युवक बाइकों पर सवार होकर मौके से भाग निकले, लेकिन मामले की ग्रामीणों को भनक लग गई।
विज्ञापन


चारों युवकों को कुछ ही दूरी पर पकड़ कर पुलिस को सूचित किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बीबीएमबी नंगल से छह गोताखोरों को सूचित किया। गोताखोरों ने करीब चार घंटे के सर्च अभियान के बाद दो शवों को बाहर निकाला। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें