फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing nalagarh: नालागढ़ कोर्ट परिसर में हत्या के आरोपी पर दिनदहाड़े चलीं गोलियां, दोनों हमलावर फरार

Mon, 29 Aug 2022 10:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)

सार

 नालागढ़ कोर्ट परिसर में हत्या के आरोपी पर दिनदहाड़े गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर 12:00 बजे जैसे ही आरोपी पेशी के बाद बाहर निकलकर कोर्ट की सीढ़ियां उतरने लगा तो उस पर हमला हो गया। 
विज्ञापन
हत्या के आरोपी पर दो बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ कोर्ट परिसर में हत्या के आरोपी पर दिनदहाड़े गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर 12:00 बजे जैसे ही आरोपी पेशी के बाद बाहर निकलकर कोर्ट की सीढ़ियां उतरने लगा तो उस पर हमला हो गया। कोर्ट परिसर के बाहर घात लगाकर बैठे दो में से एक हमलावर ने उस पर फायर करने शुरू कर दिए। वारदात के वक्त हत्या के आरोपी अजय उर्फ सनी के साथ एक सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मी भी थे। गोलियां चलते ही पुलिस ने सनी का सिर नीचे झुका दिया और भीतर की तरफ भाग गए। इस दौरान एक गोली कांस्टेबल के कान को छूकर निकल गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हमलावर ने सनी पर दो फायर किए। निशाना चूकने के बाद हमलावर हवा में फायर कर बाइक से फरार हो गए। कोर्ट परिसर से करीब 300 मीटर दूर पुलिस थाने के पास हमलावरों की बाइक गिर गई। वे बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस वारदात के बाद नालागढ़ में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन




वहीं, सूचना मिलते ही एसपी मोहित चावला घटना स्थल पर पहुंचे। चावला ने बताया कि तीन गोलियां चलाई गई हैं। दो हमलावर थे, जिनमें से एक ने कोर्ट के बाहर से सनी पर गोलियां चलाईं। दूसरा हमलावर साथ में खड़ा था। चावला ने बताया कि बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा। 

गैंगवार के पहलू से भी जांच कर रही पुलिस  
पुलिस इस मामले में गैंगवार के पहलू से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष सनेड़ पंचायत के खेड़ा गांव में दो गुटों में गोली चली थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सनी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में सनी समेत दो आरोपी नाहन जेल में बंद हैं। तीन कंडा और एक आरोपी सोलन जेल में बंद है। सोमवार को इन सभी आरोपियों की नालागढ़ कोर्ट में पेशी थी। लेकिन हमलावरों ने अजय को ही टारगेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें