पंजाब के लुधियाना-बरनाला हाईवे पर बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में हिमाचल के दो सैनिकों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर होने के एकदम बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में हमीरपुर जिले के तहू गांव के 34 वर्षीय सैनिक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के सुसनाल (बेपड़) गांव के 19 वर्षीय सैनिक आकाश ने आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। दोनों सैनिकों की मौत के खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया।
बरोटा पंचायत के उपप्रधान नवीन ने बताया कि सुसनाल (बेपड़) गांव का सैनिक आकाश दिवाली की छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त हमीरपुर जिले के तहू गांव के सैनिक जगदीश के साथ ड्यूटी पर पंजाब लौट रहा था। लेकिन बरनाला-लुधियाना हाईवे पर उनकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।