बता दें कुल्लू में आग की घंटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ गांव में एक ढाई मंजिला मकान में आग लगने से चार कमरों के साथ ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई है। जबकि, मकान की निचली मंजिल में बनाई गई दोनों दुकानों में रखा सामान भी जल गया है। हालांकि, दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
इससे जाड़े के मौसम में मकान में लगी आग से इसमें गुजर-बसर कर रहे तीन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। मकान मालिक कौलू राम, रोशन लाल और चमन लाल का करीब 10 लाख का नुकसान आंका गया है। जबकि, मकान की निचली मंजिल में दो किराएदारों की दुकानों में दो लाख का सामान जल गया है। वहीं, अग्निशमन विभाग ने करीब एक करोड़ की संपत्ति को बचाने की बात कही है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मकान में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है।