फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, व्यावसायिक के दाम भी बढ़े

Wed, 01 Jan 2020 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में रसोई गैस सिलिंडर के दाम 20 रुपये बढ़ गए हैं। जनवरी में उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 756 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा होम डिलीवरी के लिए अलग से 52.50 रुपये चुकाने होंगे। घरेलू सिलिंडरों की डिलीवरी पर पांच फीसदी जीएसटी लगता है। घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह कुल 808.50 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


50 रुपये की होम डिलीवरी पर ढाई रुपये जीएसटी के लगेंगे। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 26.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। लगातार पांचवें महीने में गैस सिलिंडरों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर में घरेलू सिलिंडर के दाम 13.50 रुपये, नवंबर में 77 रुपये, अक्तूबर में 12 रुपये और सितंबर में 15 रुपये बढ़े थे।

Trending Videos
विज्ञापन

इसी तरह व्यावसायिक सिलिंडर के दाम दिसंबर में 7.50 रुपये, नवंबर में 120 रुपये, अक्तूबर में 22.50 रुपये और सितंबर में 51 रुपये बढ़े थे। जनवरी में घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी अभी स्पष्ट नहीं है। दो से तीन दिन के भीतर सब्सिडी की जानकारी मिलेगी।

जनवरी में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1324 रुपये में मिलेगा। 59.50 रुपये डिलीवरी चार्ज अलग से लगेंगे। इसमें 50 रुपये डिलीवरी और साढ़े नौ रुपये जीएसटी है। व्यावसायिक सिलिंडरों की डिलीवरी पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। पहली जनवरी से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडर की नई दरें लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें