इस पुस्तक में सुमित्रा नंदन पंत, रवींद्रनाथ टैगोर, प्रेमचंद, सूर्यकांत त्रिपाठी, भगवती प्रसाद द्विवेदी, बिहारी, तुलसी, रहीम, कबीर, सुभद्रा कुमारी व देवेश सिंगी इत्यादि की रचनाएं हैं। पवन चौहान की रचनाएं ‘बाल कहानी, अलग अंदाज में होली’ महाराष्ट्र राज्य में सातवीं कक्षा की हिंदी की पाठ्य पुस्तक सुगम भारती और हिमाचल प्रदेश के स्कूल पाठ्यक्रम की पांचवीं कक्षा के के पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं।
इनके यात्रा संस्मरण आस्था और रोमांच की यात्रा को केरल के महात्मा गांधी विश्वविद्यालय कोट्टयम के लगभग 400 से ज्यादा कॉलेज के विद्यार्थी बीकॉम के हिंदी पाठ्यक्रम में वर्ष 2017 से पढ़ रहे हैं।
लेखन पवन चौहान युवा कवि, कहानीकार, बाल साहित्यकार और फीचर लेखक के रूप में जाने जाते हैं। पवन चौहान का नाम देश के अग्रणी युवा बाल कहानीकारों में शामिल है। पवन चौहान का एक कविता संग्रह ‘किनारे की चट्टान’ वर्ष 2015 में और एक बाल कहानी संग्रह ‘भोलू भालू सुधर गया’ वर्ष 2018 में प्रकाशित हुआ है।