फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर-लेह रेललाइन का सर्वे करने आई तुर्की की टीम के बर्फ ने रोके कदम, दौरा रद्द

Tue, 01 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर-लेह रेललाइन का सर्वे करने आई तुर्की से विशेषज्ञों की टीम के बर्फ ने कदम रोक दिए हैं। टीम ने लेह तक सर्वे के लिए जाना था, लेकिन लेह में बर्फबारी के कारण टीम का दौरा रद्द हो गया है। अब टीम मनाली से बिलासपुर तक का सर्वे कार्य पूरा करेगी। टीम 5 दिसंबर तक हिमाचल का सर्वे पूरा कर लेगी। अभी तुर्की के विशेषज्ञ उत्तर रेलवे और आईआईटी रुड़की की टीम के साथ मनाली तक का सर्वे पूरा करेंगे। टीम इसके लिए मनाली पहुंच चुकी है। लेह का सर्वे आगामी दौरे में पूरा किया जाएगा। वहीं इस परियोजना पर उत्तर रेलवे की टीम ने सर्वेक्षण के तीसरे एवं अंतिम चरण पर काम शुरू कर दिया है। गौर हो कि उक्त ट्रैक पर पुलों और सुरंगों का निर्माण करने के लिए पहाड़ों के फिजिकल और तकनीकी सर्वे के लिए मल्टीनेशनल कंपनी युक्सेल से तुर्की के विशेषज्ञों की टीम 24 नवंबर को मनाली पहुंची थी। आईआईटी रुड़की के प्रो. संदीप सिंह, अलाइनमेंट इंजीनियर खुशबू अरोड़ा, डिप्टी चीफ इंजीनियर सुजीत सिंह, इंजीनियर हिमांशु भी इनके साथ हैं।

विज्ञापन

 
परियोजना के मुख्य अभियंता हरपाल सिंह भी 29 नवंबर को मनाली पहुंच चुके हैं। टीम ने पहले लेह से इस सर्वे को पूरा करना था, लेकिन लेह में बर्फबारी होने के बाद टीम के दौरे में बदलाव करना पड़ा। परियोजना के मुख्य अभियंता हरपाल सिंह ने बताया कि तुर्की से आए जियोलॉजिस्ट अब सिर्फ हिमाचली हिस्से का ही सर्वे पूरा करेंगे। इसके बाद अगले दौरे में लेह का सर्वे पूरा किया जाएगा। टीम 5 दिसंबर तक हिमाचल का सर्वे पूरा कर लेगी। उत्तर रेलवे की टीम ने परियोजना के सर्वेक्षण पर तीसरे और अंतिम चरण का काम शुरू कर दिया है। रेलवे परियोजनाओं में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार कई बड़ी तकनीकी चुनौतियों का समाधान किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप दी जाएगी।

तुर्की से आए जियोलॉजिस्ट अब सिर्फ हिमाचली हिस्से का ही सर्वे पूरा करेंगे। इसके बाद अगले दौरे में लेह का सर्वे पूरा किया जाएगा। टीम 5 दिसंबर तक हिमाचल का सर्वे पूरा कर लेगी। - हरपाल सिंह, परियोजना के मुख्य अभियंता  
विज्ञापन
विज्ञापन

                  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें