वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) संस्थान में ट्यूलिप गार्डन लोगों के लिए खोल दिया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव की मौजूदगी में एसडीएम पालमपुर ओपी यादव ने शुभारंभ किया। लोग अब इस ट्यूलिप गार्डन में लगे रंग-बिरंगे फूलों का दीदार कर सकेंगे। एसडीओम ओपी यादव ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन से पालमपुर का पर्यटन भी बढ़ता है। सीएसआईआर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि इस गार्डन ने 50 हजार फूलों के बल्ब लगाए गए हैं, जो हिमालयी परिस्थितियों में सजावटी पौधों पर विशेषज्ञता को दर्शाता है।