फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारकोल से लदा टिप्पर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटौला(मंडी)
विज्ञापन
हादसे में टिप्पर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी-कटौला सड़क पर रूंझ के पास शनिवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में टिप्पर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को मंडी से कमांद की ओर जा रहा टिप्पर (एचपी 66-1442) रूंझ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें तारकोल के ड्रम रखे हुए थे।

कई पलटे खाने के बाद टिप्पर पेड़ों पर अटक गया। हादसे में टिप्पर में सवार झारखंड के दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक कुंदन लाल निवासी करनेहड़ गांव गलमा घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और कमांद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के रहने वाले थे मृतक

हादसे में घायल चालक को निकाल कर जोनल अस्पताल में दाखिल किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल चालक को निकाल कर जोनल अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान झारखंड के सेरका गांव निवासी सुखराम (27) व सराय टोली झारखंड निवासी सोमा जोजो (37) के रूप में की है।

कमांद चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल कर्ण सिंह ने बताया कि टिप्पर में तारकोल के ड्रम रखे थे। टिप्पर मंडी से कमांद की ओर जा रहा था। हादसे में झारखंड के दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें