हिमाचल के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी की पतलीकूहल सब्जी मंडी से बंगलूरू के लिए निकला सेब से लदा ट्रक रास्ते से ही गायब हो गया है। सब्जी मंडी से सेब की खेप भेजने वाले शख्स को ट्रक चालक पर सेब को कहीं और बेचने की आशंका है।
इस सिलसिले में पतलीकूहल थाने में धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने के लिए ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक से कारोबारी सुनील ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में कहा है कि 23 अगस्त को पतलीकूहल सब्जी मंडी में सेब का कारोबार करने वाले सुनील ने हरियाणा के करनाल में पंजीकृत ट्रक सेब की 433 पेटियां लोड कर रवाना किया था।