फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने पुलिसकर्मी को रौंदा, पीजीआई ले जाते हुई मौत

Thu, 25 Oct 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जटोली मंदिर के समीप ट्रक चालक ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस कर्मी को पीजीआई ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


फरार ट्रक चालक को पुलिस ने नाके पर गिरफ्तार कर लिया। मृतक नीरज कुमार (24) पुत्र जयपाल गांव पत्रालय नौहराधार तहसील राजगढ़ का रहने वाला था। आरोपी ट्रक चालक सिमरनजीत फतेहगढ़ साहिब पंजाब का रहने वाला है। 

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कालका-शिमला एनएच पर चल रहे फोरलेन कार्य में लगने वाले जाम को संभालने के लिए ट्रैफिक में अपनी सेवाएं देने सोलन में तैनात था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद शाम को वह बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जटोली के समीप राजगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल पुलिस कर्मी को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया] जहां से डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही नीरज की मौत हो गई।  

पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। धारा 279, 304ए व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।- शिव कुमार, एएसपी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें