सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के नालागढ़- बद्दी मार्ग पर खेड़ा गांव के पास सड़क पार करते पहली कक्षा के छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल में भोजनावकाश के दौरान पहली कक्षा का छात्र स्कूल के पिछले दरवाजे से निकलकर सड़क पर जा पहुंचा।
सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। भोजनावकाश के समय बच्चे का इस तरह से सड़क पर जा पहुंचना स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
सूचना मिलने के बाद एलिमेंटरी उपनिदेशक सोलन ने मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने मृतक छात्र की पहचान बिलाल (5) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार बिलाल का पिता उत्तर प्रदेश के मोऊ जिले के ललितपुर भेंरा निवासी सेज अहमद खेड़ा में एक फैक्टरी में काम करता है।
बिलाल भोजन अवकाश के दौरान स्कूल से बाहर निकल कर सड़क पर आ गया। सड़क पार करते हुए एक ट्रक एचपी -12डी-5231 की चपेट में आ गया। ट्रक इतनी रफ्तार में था कि उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को रोका और वहां ट्रक छोड़कर चला गया।