फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: उरनी में पुल से टकराया सेब से लदा ट्रक, साढ़े तीन घंटे एनएच रहा अवरुद्ध

Thu, 29 Sep 2022 04:56 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)

सार

वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे सेब से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर उरनी पुल से टकरा गया। इससे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई।
विज्ञापन
पुल से टकराया ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिले में एनएच पांच में उरनी में सेब से लदा ट्रक पुल से जा टकराया। इससे नेशनल हाईवे पर साढ़े तीन घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। यातायात ठप होने से सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे सेब से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर उरनी पुल से टकरा गया।

विज्ञापन


इससे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। इस वजह से करीब साढ़े तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। ऐसे में जिले के लोगों को करीब 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्ग वाया चोलिंग-उरनी  होकर जाना पड़ा। यह ट्रक नमज्ञा से दिल्ली सेब लेकर जा रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी से थाना प्रभारी तेन सिंह ठाकुर की अगुवाई में महिला मुख्य आरक्षी सरस्वती नेगी, सुरक्षा इकाई प्रभारी रामकृष्ण नेगी और आरक्षी संजीव की टीम मौके पर पहुंची और जेएसडबल्यू छोल्तू के सहयोग से मशीनरी हाईवे से पुल पर फंसे ट्रक को निकाला। इससे करीब 8:30 बजे एनएच पांच वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पुल में ट्रक टकराने से यातायात बाधित रहा। मशीनरी की मदद से ट्रक को को यहां से हटाकर एनएच पांच पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है। - मोहन मेहता, कनिष्ठ अभियंता, नेशनल हाईवे प्राधिकरण  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें