जानकारी के अनुसार कार में सात-आठ लोग सवार थे। इस हादसे में करीब पांच लोगों को चोटें आई हैं। जिसमें दो को गंभीर चोटें हैं। लोगों ने मौके पर घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि एक इनोवा कार बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रही थी लेकिन इसी दौरान कार की ब्रेक फेल हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। जिस कारण इस हादसे में करीब पांच लोगों को चोटें आई हैं।
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले जा चुके थे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों का आपस में समझौता होने से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।