फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी के नए ब्लॉक में जून में शुरू हो सकता ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन




एक छत के नीचे मिलेंगी सीटी और एक्सरे समेत तमाम सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी



शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) का ट्राॅमा सेंटर जून माह में नए ब्लाॅक में शुरू हो जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दावा किया जा रहा है कि इस सेंटर के शुरू होने के बाद मरीजों को एक जगह पर सीटी स्कैन और एक्सरे समेत तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मशीनों को लगाने और कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है। इसके पूरा होते ही ट्रॉमा सेंटर नए ब्लॉक में शुरू कर दिया जाएगा। इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) में 30.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकार्पण किया है लेकिन अभी पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। अभी पुराने भवन में टॉमा सेंटर चल रहा है, ऐसे में यहां पर आपात स्थिति में एक्सरे तो हो जाते हैं लेकिन सीटी स्कैन और एमआरआई करवाने के लिए मरीजों को काफी दूर जाना पड़ता है। ऐसे में यह ब्लॉक शुरू होता है तो सड़क हादसों में घायल मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। घायलों और गंभीर रोगियों के उपचार संबंधी मरीजों को अलग से वरीयता मिलने पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह दी है इस ब्लॉक में सुविधा

नए ब्लॉक में ट्रॉमा सेंटर शुरू होने पर फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) बेड, आईसोलेशन वार्ड सहित सीटी स्कैन, एक्स-रे, सैंपल एकत्रीकरण केंद्र तथा पैथोलॉजी प्रयोगशाला की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें