फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोड टू हिमालय प्रतियोगिता शुरू साइकलिस्टों ने दिखाए करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पर्धा में 90 साइकलिस्ट कर रहे हैं शिरकत
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के मालरोड में शुक्रवार को रोड टू हिमालय प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें भारत के 21 शहरों और 16 राज्यों के राष्ट्रीय चैंपियन सहित 90 लोग भाग ले रहे हैं। हिमाचल, दिल्ली, गोवा, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंड़ीगढ़, असम सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागी रोड टू हिमालय रेस में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का समापन 23 अप्रैल को मालरोड पर होगा। प्रतियोगिता के विजेता को किंग ऑफ शिवालिक और क्विन शिवालिक के रूप में चुना जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम 4:30 बजे पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साइकिल चालकों ने मालरोड से सीटीओ और एडवांस स्टडीज से होते हुए समरहिल और अंत में फेयर माउंट तक साइक्लिंग की। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय चैंपियन और तीन बार स्वर्ण पदक विजेता रही सुनीता श्रेष्ठा, वंश कालिया, क्रिश गुप्ता, दिवांश कौशल, कौस्तव और अनिरुद्ध भाग ले रहे हैं। इसके अलावा शिमला के सबसे छोटे राइडर अक्षित गौर हीरो एक्शन टीम से और पूर्व में अंडर-19 नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट इस्साक राय भाग ले रहे हैं। शांभवी कंवर, प्रहलाद, अनुपमा भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इसमें से अनुपमा सबसे अधिक 46 साल और सबसे छोटी आयु 14 साल की शांभवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें