फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने ऊना शिफ्ट हो सकता है ट्रिपल आईटी

Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

वर्तमान में हमीरपुर और ऊना में ट्रिपल आईटी के कोर्स चल रहे हैं। जिस गति से काम चल रहा है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह तक ट्रिपल आईटी ऊना के सलोह में शिफ्ट हो जाएगी। ऊना में ही सभी कोर्स संचालित होंगे। सलोह स्थित कैंपस सभी प्रकार की सुविधाएं रहेगी।
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी ऊना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रिपल आईटी ऊना के परिसर का काम लगभग पूरा होने वाला है। कोरोना के बीच 16 माह के रिकॉर्ड समय में काम पूरा होने के करीब है। केंद्र, हिमाचल सरकार और दो उद्योग एचपीपीसीएल और एचपीपीटीसीएल की संयुक्त परियोजना का कार्य कोरोना के कारण छह माह प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन

वर्तमान में हमीरपुर और ऊना में ट्रिपल आईटी के कोर्स चल रहे हैं। जिस गति से काम चल रहा है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह तक ट्रिपल आईटी ऊना के सलोह में शिफ्ट हो जाएगी। ऊना में ही सभी कोर्स संचालित होंगे। सलोह स्थित कैंपस सभी प्रकार की सुविधाएं रहेगी। 

ट्रिपल आईटी में वर्तमान में तीन कोर्स चल रहे हैं। पीपीपी मोड की इस 128 करोड़ रुपये की परियोजना में सात भवन, एक प्रशासनिक खंड, एक शैक्षणिक खंड, एक ट्रांजिट हाउस, 250 की क्षमता के तीन छात्रावास और निदेशक निवास शामिल है। 
विज्ञापन

संस्थापक निदेशक प्रो. सेल्वकुमार सुब्रमण्यन ने समय पर धनराशि जारी करने के लिए हितधारकों, जिला ऊना प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आईआईआईटी ऊना शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जल्द ही संस्थान राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें