फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद से जुड़ी कंपनी के एक और बड़े बेनामी सौदे का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद केडी सिंह से जुड़ी अलकेमिस्ट इंफ्रा रियलिटी कंपनी के हिमाचल में एक और बड़े बेनामी सौदे का खुलासा हुआ है। उपायुक्त शिमला की कोर्ट ने छराबड़ा में तीस बीघा जमीन के साथ-साथ शिमला के नजदीक ही रामपुर क्योंथल में किसानों से खरीदी गई 356 बीघा जमीन को भी बेनामी करार देते हुए इसे राज्य सरकार के हवाले करने के आदेश दिए हैं। ये जमीन अलग-अलग हिस्सों में जिला सोलन के चार लोगों के नाम है।
विज्ञापन


इसमें प्रति बीघा साढ़े चार लाख से लेकर साढ़े आठ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। किसानों को साढ़े चार लाख प्रति बीघा के हिसाब से भुगतान करने की बात सामने आई है। कई परिवारों से यह जमीन खरीदी गई है। इसमें जमीन की रजिस्ट्री के समय लाखों की स्टांप ड्यूटी चोरी करने का आरोप भी है।

अब इसमें लाखों की रिकवरी के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि रामपुर क्योंथल जमीन खरीद मामले में हिमाचल भू राजस्व कानून 1972 की धारा 118 का उल्लंघन पाया गया है। सभी तथ्यों को देखने के बाद इस संपत्ति को बेनामी घोषित कर दिया है। इस जमीन को राज्य सरकार के नाम करने के आदेश तहसीलदार को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह हुई पूरी सौदेबाजी

केस नंबर 1- रामपुर क्योंथल में करीब 119 बीघा जमीन सोलन के कंडाघाट के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम से खरीदी गई। यह जमीन करीब सात किसान परिवारों से खरीदी गई। सौदेबाजी में जमीन बेचने वालों को साढ़े आठ करोड़ का भुगतान अलकेमिस्ट कंपनी की ओर से किया गया।

केस नंबर 2- रामपुर क्योंथल में ही 49 बीघा 10 बिस्वा जमीन खरीद में गोलमाल हुआ। इसमें किसानों को साढ़े चार लाख रुपये प्रति बीघा देने का वायदा किया गया। इसमें भी सोलन के ही एक व्यक्ति का नाम सामने आया। इस प्रॉपर्टी में भी अलकेमिस्ट कंपनी की ओर से पैसों का भुगतान किया गया है।

केस नंबर 3- रामपुर क्योंथल में सोलन की एक महिला के नाम से 83 बीघा जमीन करीब सात किसान परिवारों से खरीदी गई। किसानों को साढ़े चार लाख प्रति बीघा के हिसाब से भुगतान किया जाना था। इसमें किसानों को 40 लाख ही दिए गए। महिला पर स्टांप ड्यूटी चोरी करने का भी आरोप है। इस जमीन के सौदे में भी अलकेमिस्ट कंपनी ने पैसों का भुगतान किया है।

केस नंबर 4- रामपुर क्योंथल में ही सोलन की एक अन्य महिला के नाम सात किसान परिवारों से 105 बीघा जमीन खरीदी गई। प्रति बीघा साढ़े चार लाख रुपये देने का वायदा किया गया। इसमें भी लाखों की स्टांप ड्यूटी चोरी करने का आरोप है। इस सौदे में भी पैसों का भुगतान अलकेमिस्ट कंपनी की ओर से ही किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें