फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर हिमाचल के 52 शहीदों को किया नमन, परिजनों की भर आईं आंखें

Fri, 26 Jul 2019 09:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर शहादत पाने वाले हिमाचल के 52 वीर सपूतों को नमन किया गया है। शिमला के गेयटी थियेटर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हर जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए।

विज्ञापन


समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान शहीदों के परिजन जब मंच पर सम्मान लेने पहुंचे तो उनकी आंखें भर आईं। शिमला में कैप्टन विक्रम बतरा की शौर्य गाथा को दर्शाते हुए वृत्तचित्रों पेश किए गए। 

 आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी बबेली की ओर से चित्रकला और देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहीदों के नाम पर पांच किलोमीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मनाली में नया सवेरा एक उमीद संस्था ने कारगिल के 527 शहीदों के नाम पर 527 पौधे रोपे। छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर शौर्य की गाथाएं और देश भक्ति के गीत सुनकर शहीदों के परिजनों की आंखों से आंसू आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें