फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका का आशियाना तैयार, कभी भी हो सकता है गृह प्रवेश

Fri, 26 Jul 2019 07:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा का नया घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का छराबड़ा में आशियाना बनकर तैयार हो गया है। नए घर में जल्द प्रवेश की सूचना है। प्रियंका नए मकान को बनाने में विशेष रुचि दिखाती रही हैं और यहां अपनी पसंद के अनुसार भवन निर्माण करवाया है। यह मकान तीन बार तोड़ा भी गया। प्रियंका बंगले को हिमाचली शैली में बनवाना चाहती थीं।

विज्ञापन


निर्माण में स्लेट, पत्थर और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा भवन के अंदर की साज सज्जा में भी प्रियंका ने खास दिलचस्पी दिखाई और दीवारों से मैच करते परदे और सोफे पर कपड़ा तक लगाया गया है। आशियाना के आसपास की खाली पड़ी जमीन में फलदार पेड़ और फूलों की क्यारियां तैयार करवाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें