फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रग्बी की टीम के लिए ट्रायल आज पांवटा साहिब में होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल स्पर्धा में हिस्सा लेगी चयनित टीम
विज्ञापन

राजगीर में 16 से 21 अप्रैल तक होगी चैंपियनशिप

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रग्बी की सीनियर नेशनल चैंपियनशिप टीम के लिए चार अप्रैल को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में ट्रायल होंगे। ट्रायल के माध्यम से नेशनल चैंपियनशिप के लिए बॉयज और गर्ल्स दोनों टीमों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सूद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 16 से लेकर 21 अप्रैल तक बिहार के राजगीर में नेशनल चैंपियनशिप होगी। इसके लिए शनिवार को सिरमौर के पांवटा साहिब में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी आएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद ने कहा कि ट्रायल प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रदर्शन-आधारित होगी। इसमें खिलाड़ियों की फिटनेस, स्किल और गेम अवेयरनेस को ध्यान में रखते हुए चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से अधिकतम खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे बॉयज एवं गर्ल्स दोनों वर्ग के लिए होंगे। डॉ. सूद ने बताया कि हिमाचल के सभी जिलों के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं और चयनित बॉयज एवं गर्ल्स टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और रिस्क सर्टिफिकेट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें