यूथ पीएम मोदी के जैकेट स्टाइल का क्रेजी हो गया है। मोदी जैकेट की डिमांड अचानक बढ़ गई है। हर किसी को यह चाहिए। मार्केट में मोदी जैकेट धड़ाधड़ बिक रही है। हाफ जैकेट की बढ़ती मांग के बीच कई बड़ी कंपनियों ने इसे बाजार में उतार दिया है।
ब्लू मैन, सैन मैरिनो, ट्रनो ओकेन, पिकाडो की हाफ जैकेट दो से ढाई हजार में बिक रही है। जैकेट के क्रेज को देखते हुए यूथ कीमत की परवाह नहीं कर रहा है। संतरी, ग्रे और काले जैकेट की मांग ज्यादा है। हालांकि, मार्केट में हर कलर है।
बी फार्मेसी के स्टूडेंट तिलक राज, इंजीनियरिंग छात्र विक्रांत, रोहन शर्मा, विकास ठाकुर, तरूण कौंडल का कहना है कि मोदी जैकेट का यूथ क्रेजी हो गया है। उन्होंने ये जैकेट खरीदे हैं। फैशन के साथ-साथ जैकेट को समारोह में पहन सकते हैं। जींस के साथ भी इसे पहने सकते हैं। जैकेट का काफी आरामदायक भी है।
इधर, रेडीमेट गारमेंट के विक्रेता सुभाग सिंह ने बताया कि मोदी जैकेट की काफी डिमांड है। खास कर युवा वर्ग जैकेट को पसंद कर रहा है। दो माह के भीतर ही छह सौ से अधिक जैकेटों की सेल कर चुके हैं। डिमांड को देखते हुए विभिन्न कंपनियों ने भी मोदी जैकेट को तैयार किया है।