मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। थुरल में तूफान चलने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुजानपुर में तूफान के कारण वाहनों पर पेड़ की टहनियां गिर गईं। बिजली के तारों पर भी पेड़ गिरे।
इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से उमस बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
ऊना में अधिकतम तापमान 41.8, बिलासपुर 37.9, हमीरपुर 37.7, कांगड़ा 37.3, चंबा 37.0, सुंदरनगर 35.3, भुंतर 34.8, नाहन 33.2, धर्मशाला 31.6, सोलन 31.0, शिमला 27.2, कल्पा 25.2, केलांग 24.2 और डलहौजी में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उधर, रविवार रात को ऊना में अधिकतम तापमान 25.7, हमीरपुर 23.4, बिलासपुर 23.0, कांगड़ा 22.7, धर्मशाला 20.6, शिमला 18.4 और केलांग में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।