फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़कों के किनारे पड़े पेड़ों के तने से दुर्घटना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटयोग वार्ड से अभी तक नहीं हटाए गए
विज्ञापन

लोग बोले-शिकायत के बाद भी विभाग नहीं ले रहा सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम के पटयोग वार्ड में बर्फबारी के दौरान पेड़ों से टूटी टहनियों और तनों को हटाना विभाग भूल गया है। आलम यह है कि यह तने और पेड़ लोगों के घरों तथा सड़कों के किनारे पड़े हुए हैं। इस कारण पैदल आवाजाही के साथ गाड़ियों का आवागमन भी बाधित हो रहा है। वार्ड की पार्षद आशा शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद भी इन्हें हटाया नहीं गया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इन्हें जल्द हटाया जाए। इससे वार्ड के लोगों को परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन


शहर में बीते सप्ताह भारी बर्फबारी हुई थी। इस कारण पटयोग, न्यू शिमला, खलीनी, संजौली, छोटा शिमला, कैथू, अनाडेल, भराड़ी समेत आसपास के इलाकों में दस से अधिक पेड़ गिर गए थे। इसके अलावा कई खतरनाक पेड़ों की टहनियों को भी काटा गया था लेकिन समस्या यह है कि ताजा बर्फबारी के दौरान इन टहनियों और तनों को हटाया नहीं गया है। वार्ड की पार्षद आशा शर्मा ने बताया कि सड़क और लोगों के घरों किनारे इन पेड़ों के तने होने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। छोटी गाड़ियों के अलावा बसों की आवाजाही रोजाना होती है, ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को काफी मुश्किलें पेश होती है। उन्होंने बताया कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सदन में भी इस मामले का उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौसम अभी कुछ दिन और खराब रहेगा, ऐसे में दिक्कतें और पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें