हिमाचल प्रदेश विधित सेवा प्राधिकरण वन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहर के जंगलों में इन दिनों चलाए जा रहे पौध रोपण कार्यक्रम के तीसरे रोज शहर के पांच स्कूलों के 1179 छात्रों ने पौधे लगाए।
वन मंडल अधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को इस अभियान में लोरेटो कानवेंट ताराहाल की 668 छात्राओं ने गोल पहाड़ी, एचपीयू मॉडल स्कूल के 118 छात्रों ने सांगटी, समरहिल स्कूल के 316 छात्रों ने बालुगंज में पौधारोपण किया।
वहीं, हाई स्कूल चौड़ा मैदान के 75 छात्रों ने बालुगंज और ग्वाही स्कूल के छात्रों ने भी पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि छात्रों ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और देवदार, बान, खनूर के पौधे रोपे।
आने वाले दिनों में भी ये अभियान जारी रहेगा और शहर के अन्य स्कूलों के छात्र पौधारोपण अभियान का हिस्सा बनेंगे।