फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सार्वजनिक शौचालय पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
सूझबूझ से समय रहते लोगों को बाहर निकाला, कोई जानी नुकसान नहीं
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हटाया पेड़, लोगों ने उठाए सुरक्षा के सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लक्कड़ बाजार की ऑकलैंड टनल के पास रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दोपहर 2:45 बजे के टनल के पास बनी पार्किंग के साथ स्थित सार्वजनिक शौचालय की छत पर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इससे जानी नुकसान नहीं हुआ। लोगाें का कहना है कि उन्होंने इस बारे में पिछले साल भी शिकायत कर कटवाने की मांग की थी।
करीब एक साल पहले से पेड़ खतरे की चेतावनी दे रहा था। इसके बारे लोगों और ऑकलैंड टनल वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन को सूचित किया था। अब रविवार दोपहर अचानक पेड़ गिर गया। इस दौरान यहां से कई लोग चल रहे थे। वहीं कुछ लोग शौचालय इस्तेमाल भी कर रहे थे। मौके पर मौजूद डॉ. केएस जसवाल ने बताया कि उन्होंने भांव लिया था कि पेड़ गिर रहा है। उन्होंने तुरंत लोगों को शौचालय से बाहर निकाला और यहां से गुजर रहे लोगों को हटाया। इसके बाद पेड़ शौचालय की छत पर गिरा। इससे छत को थोड़ा नुकसान हुआ। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाया। लोगों का कहना है कि बड़ी दुर्घटना टल गई। लोगों का कहना है बाकी खतरा बने पेड़ों को समय रहते काटना चाहिए ताकि भविष्य में बड़ा हादसा न हो। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर शिमला शहरी सौरव जिंग्टा का कहना है कि पेड़ के गिरने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। अगर किसी व्यक्ति को कहीं और भी किसी पेड़ का खतरा होने की सूचना हो तो वे आवेदन दे सकते हैं। विभाग इस पर संज्ञान लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें