फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन जिलों में अंधड़ से उखड़े पेड़, बिजली-पानी ठप

Thu, 06 Jun 2019 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कई जिलों में गुरुवार को अंधड़ चलने से कई जगह पेड़ उखड़ गए। इससे बिजली पानी की आपूर्ति  बाधित हो गई। जिला मंडी में गुरुवार तड़के आंधी-तूफान चला। कई जगह पेड़ गिर गए, बिजली भी बाधित हो गई।

विज्ञापन


बिजली बाधित होने से पेयजल की सप्लाई ठप रही। बागवानों और किसानों को भी भारी नुकसान हुआ। पौधों से सेब के फल नीचे गिर गए। गुठलीधार फलों आड़ू, प्लम आदि की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।

इससे किसानों और बागवानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। मंडी शहर में भी सुबह के समय बार-बार बिजली गुल होती रही। जिले के कई क्षेत्रों में बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धर्मपुर, नाचन में हालात ज्यादा खराब रहे। 

विज्ञापन

नाचन में छह पंचायतों में ठप रही बिजली

- फोटो : अमर उजाला
आंधी और तूफान से नाचन की छह पंचायतों में बिजली प्रभावित रही। बोर्ड के जयदेवी अनुभाग में किलिंग, सिहरणु, छम्यार और आसपास की पंचायतों की करीब 12 हजार आबादी प्रभावित हुई। पेयजल योजनाएं भी ठप रहीं। सराज, नाचन में आंधी-तूफान से सेब की पैदावार को काफी नुकसान हुआ है।

फल झड़ने से बागवानों को नुकसान की सूचना है। बिजली बोर्ड सुंदरनगर के एक्सईएन विकास शर्मा ने बताया कि आंधी-तूफान से बिजली के तार टूटे हैं, इससे आपूर्ति बाधित रही। उद्यान विकास अधिकारी चिंत रामकुमार का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जाएगा। 


जोगिंद्रनगर-लडभड़ोल में गिरे पेड़
क्षेत्र में तूफान से कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है। कई घरों की छतों को भी नुकसान हुआ है। लडभड़ोल क्षेत्र में पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा ने बताया कि पटवारी एवं कानूनगो को नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं। तूफान से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
विज्ञापन

कांगड़ा में भी भारी नुकसान

- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा के  पालमपुर व बैजनाथ क्षेत्र में तेज हवाओं से दुकानों के ऊपर लगाए होर्डिंग आदि उड़ गए।धर्मपुर में तूफान और आंधी से करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। सुबह करीब पांच बजे से दस बजे तक आपूर्ति बाधित रही।

करीब 60 ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली आपूर्ति अधिकांश क्षेत्रों की बाधित रही। दिन के समय भी अघोषित कटों का लोगों का सामना करना पड़ा। उधर, बिजली प्रभावित होने से पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गईं।

आठ हजार से अधिक आबादी को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक्सईएन विवेक भाटिया का कहना है कि आंधी-तूफान से नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ तूफान से फलों की पैदावार को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें