सरकार ने और एक किस्त की जारी, जल्द राहत की उम्मीद अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी के साथ ही राजधानी शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार करवाने आने वाले आयुष्मान और हिमकेयर योजना के कार्ड धारकों को निशुल्क उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है।
दवा कंपनियों को इन योजनाओं के तहत करीब 70 करोड़ रुपये देने हैं। इसका अभी तक अस्पताल प्रबंधन बजट जारी न होने के कारण भुगतान नहीं कर पाया है। इस कारण अगस्त माह से दोनों योजनाओं के तहत पंजीकृत मरीजों का मुफ्त उपचार बंद है। इसलिए कार्ड धारकों को अपने स्तर पर ही जेब से पैसा खर्च कर उपचार करवाना पड़ रहा है। सितंबर में 12 करोड़ की एक किस्त सरकार की तरफ से जारी की है लेकिन सुविधा फिर भी शुरू नहीं की जा सकी है। अब फिर से सरकार की ओर से एक किस्त जारी की है। इसके वीरवार तक जमा किए जाने के बाद दोनों योजनाओं के तहत पंजीकृत मरीजों को उपचार सुविधा मिलने की उम्मीद है।