फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, चार लोगों की मौत; 18 की बची जान

Sun, 05 Apr 2026 12:36 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया है। स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने कहा कि हादसा करीब 8:00 के आसपास हुआ है। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। 18 का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
कुल्लू में खाई में गिरी ट्रैवलर गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
जलोड़ी दर्रा से जीभी जा रही दिल्ली के पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर शनिवार शाम करीब 8:30 बजे सोझा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में जारी है।

 
विज्ञापन

2 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर गांव सोझा में हुआ। गाड़ी (डीएल 1 वीसी- 4958) में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल घायलों को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया गया। स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कई घायल झाड़ियों में फंसे थे। हमें डर था कि गाड़ी और नीचे जा सकती है। सभी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सुरक्षित निकाला। पुलिस, प्रशासन-दमकल विभाग की टीमें देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी रहीं। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

3 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह झाड़ियों में फंसे थे पर्यटक, मानव श्रृंखला बनाकर सड़क तक पहुंचाया
हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला था। कुछ पर्यटक गाड़ी से छिटककर झाड़ियों में फंस गए, कुछ चट्टानों के पास अटक गए। आसपास चीख-पुकार और रोने की आवाजें गूंजने लगीं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम को गहरी खाई और घनी झाड़ियों के कारण घायलों तक पहुंचना आसान नहीं था। बिना देर किए मानव श्रृंखला बनाकर एक-एक कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायल बंजार अस्पताल में भर्ती हैं। यहां कुछ पर्यटकों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

4 of 7
रेस्क्यू में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। राजस्व विभाग की सूची के अनुसार बंजार हादसे में घायल 16 पर्यटकों की पहचान अरहम, आयुषी, फिजा, मोहतीन, मोहित, गिन्नी, दीपाली, कर्ण, अभिनव, आदित्य, अनुराग, आंचल, आर्य, मदूप, निकिता और रोहित मेहरा के रूप में हुई है। दो अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य घायलों के नाम पते का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। कुछ घायलों के नाम की पुष्टि हो चुकी है, जबकि उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है।
 
विज्ञापन

न्यायिक जांच के आदेश
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि बारिश हो रही थी, लेकिन शाम को बारिश नहीं थी। प्रथम दृष्टया मैकेनिकल फाल्ट भी हो सकता है। हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

दो जगह खाई में गिरी कारें, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल 
सड़क हादसे में शनिवार को तीन लोगों की मौत हुई और दो गंभीर घायल हुए हैं। पहले मामले में शिमला जिले के ठियोग के छैला में छैला-घूंड सड़क पर चनेर कैंची में कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  वहीं दूसरे मामले में सिरमाैर जिला में राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार सड़क पर कार खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें मृतक एक युवक शिमला जिले के कुपवी का रहने वाला था।



पहले मामले में ठियोग के छैला में छैला-घूंड सड़क पर चनेर कैंची में शनिवार को कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान झमाड़ घूंड निवासी विजय ठाकुर के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। विजय अपने पीछे बूढ़ी मां और तीन बच्चों को छोड़ गया है। विजय की दो बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी दसवीं, बेटा नौवीं और सबसे छोटी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाढ़ना में शनिवार तड़के हुआ हादसा
राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार सड़क पर चाढ़ना के पास एक स्विफ्ट कार (एचपी 88ए-6058) अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में तीन लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को नौहराधार अस्पताल भेजा गया।  मृतकों की पहचान गुलशन पुत्र राम विसाग निवासी बीपीओ कौल मोजरा, तहसील टीटागढ़, जिला सिमडेगा (झारखंड) और नरेश कुमार पुत्र बारुराम निवासी वीपीओ कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें