फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद

Fri, 20 Mar 2026 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है।  अटल टनल रोहतांग में करीब 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। तापमान में भारी गिरावट से मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 6
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को धौलाधार, रोहतांग दर्रा और पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जा रहा। लाहौल के बारालाचा, कुंजम, शिंकुला दर्रा सहित घेपन पीक, सीबी रेंज की पहाड़ी पर 70 से 80 सेंटीमीटर बर्फबारी का अनुमान है। अटल टनल रोहतांग में करीब 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और किन्नौर के छितकुल, कल्पा समेत कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला, कांगड़ा, मंडी, चंबा, हमीरपुर और ऊना में दिन भर बारिश रही। राजधानी शिमला में दो दिन से बारिश जारी है। हिमाचल में पांच दिन से बारिश-बर्फबारी का दौर चल रहा है, ऐसे में समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट से मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
लाहाैल में हिमस्खलन। - फोटो : संवाद
उधर, त्रिलोकनाथ जीरो पॉइंट से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे वामतट की पहाड़ी से हिमखंड चिनाब नदी पर गिरा। इससे नदी का बहाव तकरीबन एक घंटे के लिए पूरी तरह से झील में बदला रहा। बर्फबारी और बारिश से तीन एनएच मनाली-केलांग, आनी कुल्लू और रामपुर-किन्नौर समेत 100 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। मनाली-केलांग अटल टनल रोहतांग, आनी-कुल्लू जलोड़ी जोत में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से बंद है। जबकि रामपुर-किन्नौर एनएच नाथपा में पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
अटल टनल में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद
मनाली-केलांग सड़क बंद होने से लाहौल का संपर्क कट गया है। लाहौल में बिजली भी ठप है।नालागढ़ में बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर, भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में 30.48 सेंटीमीटर तो निचले क्षेत्र भरमौर मुख्यालय 7.62 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। कांगड़ा जिले में बारिश से खड्डों-नालों में पानी का जल स्तर बढ़ गया। मौसम खराब रहने के कारण गगल एयरपोर्ट पर दिल्ली से उड़ानें भी रद्द रहीं। भुंतर से शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोई उड़ान नहीं हुई। मंडी में शिकारी देवी समेत ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और निचले में बारिश जारी रही।

4 of 6
धौलाधार पहाड़ियों पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और बारिश की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों में कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर के 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

5 of 6
सराजघाटी के घाट गांव में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
केलांग में 0.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 8.4, दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 9 डिग्री कम है। मनाली में 4.8 डिग्री, भुंतर में 9.5 डिग्री, धर्मशाला में 12.0 डिग्री, कल्पा में 3.5 डिग्री और केलांग में 0.8 डिग्री रहा। केलांग प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोलंगनाला में बर्फबारी के बीच सैलानी। - फोटो : पीटीआई
नेहरूकुंड तक ही भेजे पर्यटक वाहन, बर्फबारी में सैलानियों ने की मस्ती
लाहौल-स्पीति और मनाली के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। मनाली शहर में भी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल में करीब 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। इससे अटल टनल यातायात के लिए बंद हो गई है। पर्यटक वाहनों को नेहरू कुंड तक ही जाने की अनुमति मिली। फोर बाई फोर वाहन भी सिर्फ सोलंगनाला तक ही भेजे गए। पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम से बंद सड़कों, बिजली व पेयजल स्कीमों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें