फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मनाली-केलांग मार्ग पर धुंधी में सड़क पर पलटी ट्रैवलर गाड़ी, मुंबई के पर्यटक की मौत, 19 अन्य घायल

Tue, 14 May 2024 11:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली-केलांग मार्ग पर एक टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी पलट गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 19 अन्य पर्यटक घायल हो गए। 
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली-केलांग मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 19 अन्य पर्यटक घायल हो गए। घायलों का मनाली के अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मुंबई के टूरिस्ट की मौत
जानकारी के अनुसार लाहौल घाटी में घूमने के बाद पर्यटकों से भरा ट्रैवलर गाड़ी (एचआर-55एपी-6911) मनाली की ओर लौट रही थी। देर शाम धुंधी के समीप चालक टेम्पो ट्रैवलर पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इस हादसे में मुंबई के 30 वर्षीय अभिजीत पाटिल की मौत हो गई। 19 अन्य पर्यटक हादसे में घायल हो गए है। इनमें से आठ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायलों का चल रहा है इलाज
घायलों का सिविल अस्पताल, मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें