फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रात्रि भत्ता जारी करो नहीं तो करेंगे आंदोलन'

Sun, 03 Aug 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मजदूर संघ प्रदेश सरकार और प्रबंधन के खिलाफ भड़क गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त से पहले मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


संघ की मुख्य मांगों में कांट्रेक्ट पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को वेतन दिया जाना और चालकों की तर्ज पर 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके परिचालकों को दो विशेष वेतन वृद्धि दिया जाना शामिल है।

बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है। ये कर्मचारी 12-12 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। बैठक में एक मांग पत्र तैयार किया गया है, जो सोमवार को परिवहन निदेशक को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


ये है मांग पत्र
- 15 महीने का रात्रि भत्ता जारी किया जाना
- ओवरटाइम का एक मुश्त इसी माह भुगतान किया जाना
- बदले की भावनाओं से तबादलों पर रोक
- फोन पर शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना
- बिना जांच किसी कर्मचारियों को प्रताड़ित न किया जाना
- निगम में बुकिंग को ठेके पर न दिया जाना
- सभी बस अड्डों पर निरीक्षकों को अड्डा प्रभारी बनाया जाना

ये रहे बैठक में शामिल
बैठक में संघ के पदाधिकारी प्रवीण कुमार, मनजीत ठाकुर, नरेश कुमार, जीतराम, प्रेम कुमार, कलीराम, सुरेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, संदीप कुमार, मनोहर लाल, जीतराम चौधरी, अमित कुमार, आशीष शुक्ला, रतन चंद, सुरेश कुमार, जरनैल सिंह और बलवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें