फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग सीखो, कौशल विकास भत्ता पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में वाहनों की ड्राइविंग सीखने पर भी कौशल विकास भत्ता दिया जाएगा। राज्य परिवहन विभाग ने यह प्रस्ताव श्रम विभाग को भेजा है। विभाग की ओर से छह माह का कोर्स शुरू करने की तैयारी है। कौशल विकास भत्ते के तहत राज्य में युवा बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर 1000 रुपये मासिक दिए जाते हैं। अब स्किल डेवलपमेंट की जिन गतिविधियों के लिए भत्ता दिया जाता है, उनमें ड्राइविंग प्रशिक्षण को भी डालने की तैयारी है।
विज्ञापन


यह जानकारी परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सरकारी और निजी चालक प्रशिक्षण स्कूलों के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यशाला में कही। बाली ने चालकों, परिचालकों तथा मैकेनिकों को तैयार की गई ‘बस के रख-रखाव और सुरक्षा की दिशा-निर्देशिका और स्टीकर का विमोचन भी किया। परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक एवं आयुक्त डा. आरएन बत्ता ने विभाग की ओर से चालकों-परिचालकों के लिए प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक प्रियतु मंडल, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव संजय शर्मा और परिवहन के संयुक्त आयुक्त कैप्टन रमन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जीएस बाली ने कहा कि नई परिवहन नीति के तहत राज्य के सभी चालक प्रशिक्षण स्कूलों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। टोल-फ्री नंबर 94180-00529 पर नवंबर माह के दौरान 1706 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्रवाई की गई है। श्रम मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य सचिवालय में कहा कि परिवहन विभाग केे इस प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 रूटों पर होगी वाटर ट्रांसपोर्ट सुविधा

हिमाचल के 15 रूटों पर वाटर ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार के इस प्रस्ताव को संस्तुति दे दी है। केंद्र सरकार ने हिमाचल के अधिकारियों को दिल्ली में चार दिसंबर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। पीपीपी मोड पर इन 15 रूटों से प्रदेश के जलाशयों के आरपार की सड़कों को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। शुरू में बिलासपुर, कांगड़ा और चंबा जिलों में जल परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।

यह बात परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शिमला में कार्यशाला के दौरान पत्रकार वार्ता में दी। पहले चरण में प्रदेश के तीन जिलों के 15 रूटों पर जल परिवहन शुरू किया जाएगा। इनमें बिलासपुर जिले के 13 रूट हैं। ये भाखड़ा-ब्रहमणी कलां, चौंतड़ा क्रासिंग, कड़ोह-कफाड़ा, मालरोन-नकराना, गाह-चलेला, धानी-पगवाना, ज्योरा-समलेटा, नाला नौण-ऋषिकेश, लुहणूघाट-बेरी दरोलां, कड़ोह काफना-बिलासपुर, बिलासपुर-नाहरल, बिलासपुर-जगातखाना और बरनाली-धमेटा वाया रीन सेरी शामिल हैं। कांगड़ा में डाडासीबा-नगरोटा सूरियां और चंबा के भनोटा-राजनगर-भलेई के बीच यह सुविधा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें