हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट आवंटन मामले पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बड़ा बयान दिया है।
परिवहन मंत्री एवं नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी जीएस बाली ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रघुवीर सिंह बाली को दिल्ली बुलाकर चुनाव लड़ने के लिए टिकट का ऑफर दिया था, मगर उन्होंने यह कहकर इंकार कर दिया कि परिवार से एक व्यक्ति ही चुनाव लड़ेगा।
बाली ने कांगड़ा में पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं की अधिक संख्या में वोटिंग जीएसटी, महंगे रसोई गैस सिलेंडर, बढ़ती महंगाई और मनरेगा में बजट की कटौती के चलते केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध छेड़ा गया अभियान है।
बाली ने कहा कि भाजपा की बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिमाचल चुनाव के उपरांत केंद्र सरकार ने एकदम 177 वस्तुओं पर जीएसटी की दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दीं।