परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन तथा उच्च मार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश की सड़क, परिवहन, उच्च मार्ग तथा जहाजरानी मामलों पर चर्चा की। बाली ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश को निर्भय योजना में शामिल करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश को इस योजना में शामिल करने के लिए नियमों में छूट देने पर सहमति जताई। उन्होंने सड़क सुरक्षा के तहत वित्त पोषण, स्नो कटर, क्रेन तथा ट्रामा केंद्र पर विचार करने के अतिरिक्त निरीक्षण एवं प्रमाणीकरण केंद्र, ड्राइवर स्कूल तथा सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों में वीटीएस स्थापित करने को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।