फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minimum Bus Fare: परिवहन मंत्री बिक्रम बोले- हिमाचल में जल्द जारी होगी न्यूनतम किराया पांच रुपये करने की अधिसूचना

Sat, 16 Jul 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिक्रम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट का फैसला लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा है कि सरकार जल्द ही बसों का न्यूनतम किराया सात रुपये से घटाकर पांच रुपये करने की अधिसूचना जारी करेगी। लोकल रूटों पर सफर करने वाले सभी पुरुषों और महिला यात्रियों को इससे लाभ होगा। शनिवार को सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिक्रम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट का फैसला लागू कर दिया गया है। निजी बस ऑपरेटरों की ओर से सरकार के इस फैसले पर जताए जा रहे एतराज पर परिवहन मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में निजी बस ऑपरेटरों को सरकार ने सबसे अधिक रियायतें दी हैं।

विज्ञापन


एचआरटीसी के कंडक्टरों द्वारा वेतन विसंगतियां दूर करने को लेकर किए जा रहे क्रमिक अनशन को लेकर मंत्री ने कहा कि सर्विस कमेटी की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। नए पे कमीशन को लेकर एचआरटीसी कर्मियों से सुझाव मांगे गए हैं लेकिन सुझाव देने के स्थान पर कर्मी हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। आपसी चर्चा से ही समाधान निकलता है। निजी बस चालक परिचालकों की ओर से एचआरटीसी भर्ती में उन्हें प्राथमिकता देने की मांग पर मंत्री ने कहा कि इस पर सरकार विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें