फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर इतने दिन बाद चलेगा पारदर्शी कोच, वादियां निहार सकेंगे पर्यटक

Sun, 02 Dec 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान रेल मार्ग से शिमला आने वाले सैलानी रेलवे के अत्याधुनिक विस्ताडोम में बर्फ से ढकी वादियों का आनंद ले सकेंगे। रेलवे दस दिन के भीतर कालका शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर कांच के शीशों वाला विस्ताडोम चलाना शुरू कर देगा। इस वातानुकूलित कोच का प्रति सीट संभावित किराया 500 रुपये से अधिक होगा। हालांकि रेलवे की ओर से किराये की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


शनिवार को विस्ताडोम में मीडिया कर्मियों को लेकर कालका से शिमला पहुंचे रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि विस्ताडोम को नियमित तौर पर कालका-शिमला के बीच चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। देश भर के लोग इस स्पेशल कोच को देख सके इसके लिए मीडिया कर्मियों को इस कोच में शिमला लाया गया है। सुबह 11 बजे कोच कालका से शिमला की ओर रवाना हुआ।

विज्ञापन

रास्ते में बड़ोग, धर्मपुर, गुम्मन, कनोह ब्रिज में रुकते हुए सवा छह बजे कोच शिमला पहुंचा। विस्ताडोम के साथ रेलवे का स्पेशल कोच झरोखा भी शिमला पहुंचा। करीब दस लाख की लागत से तैयार किए गए इस कोच में बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं। कोच की छत भी मोटे कांच की है।

कोच के पीछे भी कांच लगा है जिससे सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का और भी अधिक आनंद ले सकते हैं। 36 सीटर कोच में अभी शौचालय की सुविधा नहीं है लेकिन रेल अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में बनने वाले अन्य विस्ताडोम में यह सुविधा भी जोड़ी जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देशों पर कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर संचालन के लिए विस्ताडोम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें