फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें शिक्षक, दस दिन में होंगे तबादले

Sun, 05 Jun 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों की सूचियां सचिवालय पहुंचना शुरू हो गई हैं। सरकार ने 274 सब्जेक्ट टीचरों को नोटिस जारी कर खराब रिजल्ट आने के कारण बताने को कहा था। शिक्षकों के जवाब सरकार के पास पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग अब जिलावार छंटनी में जुट गया है। दस दिन के भीतर तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। इसी कड़ी में नौ जून को सचिवालय में जिला उपनिदेशकों के साथ समीक्षा बैठक होगी। दसवीं के 166 स्कूलों और जमा दो के 108 स्कूलों में विषयवार रिजल्ट 25 प्रतिशत से कम रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव बोले, की जा रही है छंटनी

उच्च शिक्षा निदेशालय
जमा दो में अंग्रेजी, बिजनेस स्टडीज, राजनीति शास्त्र, बायोलॉजी, अकाउंट्स, केमिस्ट्री, इकोनामिक्स, मैथ, कंप्यूटर, फिजिक्स, हिस्ट्री, हिंदी, फिजिकल एजूकेशन, संस्कृत, फिलॉसफी और सोशोलॉजी विषय में 108 स्कूलों का परिणाम 25 प्रतिशत से कम है।

दसवीं में 166 स्कूलों का मैथ, साइंस, कला, पंजाबी, कृषि, म्यूजिक वोकल, हिंदी, कंप्यूटर, अंग्रेजी, टूरिज्म और समाजशास्त्र में वार्षिक परिणाम 25 प्रतिशत से कम है। शिक्षा विभाग ने इन सभी स्कूलों के संबंधित शिक्षकों से जवाबतलब किया है। उपनिदेशकों को भी शिक्षकों की ओर से दिए गए कारणों पर अपने कमेंट्स करने को कहा है।

खराब रिजल्ट देने वाले दसवीं और जमा दो कक्षा के शिक्षकों को नोटिस जारी कर कारण पूछे गए थे। जवाब शिमला पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिला छंटनी हो रही है। जल्द खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। -पीसी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें