फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट ने किया 37 जजों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक साथ 37 जजों के तबादला आदेश जारी किए है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वन शिमला बलदेव सिंह को नाहन भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं, जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहन को शिमला बलदेव सिंह की जगह भेजा गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मशाला रामकृष्ण शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा नियुक्त किया गया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा मुकेश बंसल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना तबदील किया गया। हमीरपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा इसी पद पर सीबीआई कोर्ट शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी प्रेम पाल रांटा को सोलन भेजा गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा डोले राम ठाकुर को सोलन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना दविंद्र कुमार को धर्मशाला और सिविल जज सीनियर डिवीजन मंडी अजय मेहता को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर लगाया है।

सिविल जज पूने राम को रिकांगपिओ से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा नियुक्त किया है। सिविल जज कुल्लू राजीव बाली को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा लगाया गया है।
विज्ञापन

इनका भी हुआ ट्रांसफर

सिविल जज सोलन पवनजीत सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू लगाया गया। सिविल जज नाहन हंसराज को सोलन और सिविल जज हमीरपुर बरिंद्र ठाकुर को कुल्लू भेजा गया।

सिविल जज ऊना कृष्ण कुमार को रिकांगपिओ तबदील किया गया। सिविल जज कुल्लू जिया लाल को मंडी, सिविल जज हमीरपुर प्रवीण चौहान को ऊना, सिविल जज सरकाघाट विवेक शर्मा को नाहन, सिविल जज सुंदरनगर रणजीत सिंह को कुल्लू, सिविल जज शिमला अविनाश चंद को हमीरपुर भेजा गया है।

ओएसडी हाईकोर्ट डा. अबीरा बसु को सिविल जज नूरपुर और डा. परविंदर सिंह अरोड़ा को सिविल जज पांवटा साहिब भेजा गया।

सिविल जज जोगिंद्रनगर यजुवेंद्र सिंह को सुंदरनगर, सिविल जज जवाली बसंत लाल वर्मा को सरकाघाट, अनिल कुमार को राजगढ़ से घुमारवीं, गुरमीत कौर को बिलासपुर से हमीरपुर, अमित मंडयाल को ऊना से शिमला तबदील किया गया।

सिविल जज हरमेश कुमार को अर्की से रोहडू, राजेश चौहान को घुमारवीं से ऊना, गौरव शर्मा को मनाली से हाईकोर्ट और धीरू ठाकुर को रोहडू से जुब्बल भेजा गया। सिद्धार्थ सरपाल को कंडाघाट से राजगढ़, असलम बेग को हाईकोर्ट से पालमपुर, विशाल भमनोत्रा को घुमारवीं से जोगिंद्रनगर, निखिल अग्रवाल को हमीरपुर से ज्वाली बदला गया है।

सिविल जज उपासना शर्मा को मंडी से कंडाघाट और विशाल कौंडल को शिमला से अर्की भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें