एचआरटीसी के 22 अधिकारियों के तबादले, मंडलीय प्रबंधक मंडी विनोद को मंडलीय प्रबंधक यातायात मुख्यालय लगाया
तीन मंडलीय प्रबंधक, एक उप मंडलीय प्रबंधक, पांच क्षेत्रीय प्रबंधक, 5 कार्य प्रबंधक और आठ यातायात प्रबंधकों को नए स्थान पर दी तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने 22 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी किए हैं। तबादलों में मंडी के मंडलीय प्रबंधक विनोद कुमार को मुख्य कार्यालय शिमला में मंडलीय प्रबंधक (यातायात) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। पालमपुर के मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) उत्तम चंद अब मंडलीय कार्यालय मंडी में अपनी सेवाएं देंगे। देवासेन नेगी को मुख्य कार्यालय शिमला से मंडलीय कार्यालय शिमला स्थानांतरित किया गया है। उप मंडलीय प्रबंधक मुख्य कार्यालय शिमला विनोद शर्मा को तारा देवी यूनिट, क्षेत्रीय प्रबंधक परमाणु रामदयाल को नाहन, क्षेत्रीय प्रबंधक सीबीए चंडीगढ़ प्रदीप कुमार को परमाणु के साथ अतिरिक्त कार्यभार सीबीए चंडीगढ़, अंकुर वर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला ग्रामीण को शिमला लोकल यूनिट स्थानांतरित किया गया है। अंकुर वर्मा मौजूदा समय में शिमला लोकल यूनिट का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे।
पीयूष कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक रिकांगपिओ को मंडी यूनिट, नितेश शर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक बैजनाथ को पालमपुर, ईशान कार्य प्रबंधक मंडी को मंडलीय कार्यशाला जसूर, राहुल कुमार कार्य प्रबंधक जसूर से हमीरपुर, अतुल गुप्ता कार्य प्रबंधक रामपुर को रिकांगपिओ, कार्य प्रबंधक नागेंद्र को शिमला लोकल यूनिट से नालागढ़, कार्य प्रबंधक केलांग आयुष उपाध्याय को देहरा संसारपुर टेरेस, यातायात प्रबंधक विनोद कुमार को मंडी से जोगिंदर नगर, यातायात प्रबंधक तारादेवी पंकज ठाकुर को शिमला ग्रामीण, यातायात प्रबंधक अंशित शर्मा को सोलन से केलांग, यातायात प्रबंधक अशबिंदु सिंह को पालमपुर से डीबीए दिल्ली, यातायात प्रबंधक शशांक धीमान को सीबीए दिल्ली से बैजनाथ, यातायात प्रबंधक विजय कुमार को नालागढ़ से पठानकोट, यातायात प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री को मंडी से ऊना और यातायात प्रबंधक हुमेश कुमार को केलांग से रामपुर स्थानांतरित किया गया है।
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने यह स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।